September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • सौंदर्य
  • 16 जुलाई से निशुल्क भेंट होंगे फलदार पौधे। डा, पंत हर वर्ष करते हैं पौधे वितरण।

16 जुलाई से निशुल्क भेंट होंगे फलदार पौधे। डा, पंत हर वर्ष करते हैं पौधे वितरण।

By on July 14, 2021 0 334 Views

कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन) विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी फलदार पौधे निशुल्क भेंट किये जायेंगे। इन पौधों का वितरण डा, आशुतोष पंत आयुर्वेद चिकित्सक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता हल्द्वानी द्वारा किया जाएगा। जो वर्तमान में जिला आयुर्वेद अधिकारी ऊधम सिंह नगर के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया 16 जुलाई से 30 अगस्त तक या पौधे अधिक मात्रा में होने नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण व पौध भेंट कार्यक्रम किया जएगा। इस वर्ष कटहल, अमरूद, नींबू शरीफा, तेजपत्ता, करौंदा, आंवला के पौधे वितरण किये जाने हैं। डा, पंत ने बताया वर्ष 1988 से अपने पिता स्व सुशील चंद्र पंत की प्रेरणा से हर वर्ष पर्यावरण की दृष्टि से यह छोटा सा प्रयास करता हूं। वर्तमान में अपने स्वंय के संसाधनों से प्रतिवर्ष कम से कम बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया अब तक तीन लाख पांच हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। यदि कोई व्यक्ति अपनी भूमि पर फलदार पौधे लगाना चाहें तो हार्दिक स्वागत है। कोई ग्राम प्रधान या पर्यावरण प्रेमी अपने क्षेत्र में पौध भेंट कार्यक्रम कराना चाहें तो संपर्क कर सकते हैं।
चाहे हम सालभर में 2 ही पौधे लगाएं पर बड़े होने तक उनकी देखभाल करना जरूरी समझें। देखा जाए तो हर साल करोड़ों की संख्या में पौधे लगाये जाते हैं पर उनमें से 5 प्रतिशत भी नहीं बच पाते हैं क्योंकि लोग पौधे लगा तो देते हैं पर फिर पलट कर नहि देखते। पौधों की रक्षा करना और सिंचाई की व्यवस्था करना भी जरूरी है।