October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर ! मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान…

अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर ! मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान…

By on October 5, 2023 0 1074 Views

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Modi Govt) ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है. मोदी कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojna) के लाभार्थियों को एक और तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है. यानी बीते दिनों 200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी के बजाय अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगा और लाभार्थियों के लिए अब एक LPG Cylinder का दाम 600 रुपये होगा.

मोदी कैबिनेट ने घटाए LPG सिलेंडर के दाम

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojna) के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि को बढ़ाने का ऐलान किया गया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे जानकारी देते हुए इसका ऐलान किया.

गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा बंधन के मौके पर भी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. उस समय गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई थी. वहीं अब सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है.

अब दिल्ली में उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए कीमत

बीते महीने सितंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर जब 200 से 400 रुपये किया गया था, तो राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी, लेकिन उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 703 रुपये का हो गया था. वहीं अब 200 रुपये के बजाय 300 रुपये की छूट दी गई है, तो फिर ऐसे में सब्सिडी वाले एक सिलेंडर की कीमत 603 रुपये रह गई है. बता दें कि आम नागरिकों के लिए दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है.

9.60 करोड़ है उज्ज्वला लाभार्थियों की तादाद

PM Ujjwala Yojna को 1 मई 2016 में शुरू किया गया था और येाजना के तहत लाभार्थियों को पहली बार में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा फ्री में दिया जाता है. इसके लाभार्थियों की तादाद फिलहाल तक 9.60 करोड़ है. वहीं रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान करने के साथ ही केंद्र सरकार ने इसमें 75 लाख लाभार्थियों को और जोड़ने को मंजूरी दी थी, इस इजाफे के बाद देश में Ujjwala Beneficiaries की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 35 लाख हो जाएगी.

आम नागरिकों के लिए इतने का सिलेंडर

LPG Cylinder पर इससे पहले मिली राहत का लाभ न केवल उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिला था, बल्कि आम नागरिकों के लिए रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये घटाए गए थे. इसके बाद दिल्ली में आम नागरिकों के लिए 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये से घटकर 903 रुपये पर आ गई थी. देश के बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में ये 902.50 रुपये, चेन्नई में 918 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, कानपुर में 918 रुपये, प्रयागराज में 956 रुपये, भोपाल में 908.50 रुपये, जयपुर में 906.50 रुपये पटना में 1001 रुपये और रायपुर में 974 रुपये में एक सिलेंडर मिल रहा है.