October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • 15 नवंबर से ढिकाला में कर सकेंगे नाइट स्टे व डे सफारी, पर्यटकों के लिए खुली ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग

15 नवंबर से ढिकाला में कर सकेंगे नाइट स्टे व डे सफारी, पर्यटकों के लिए खुली ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग

By on October 27, 2021 0 355 Views

डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कार्बेटऑनलाइन.यूके.जीओवी.इन पर होगी बुकिंग
रामनगर: कार्बेट पार्क के मुख्य ढिकाला पर्यटन जोन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 15 नवंबर से यह जोन पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। यहां पर्यटक नाइट स्टे के अलावा विभागीय कैंटर से डे सफारी कर सकेंगे। अब सभी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खुल चुके हैं।
कार्बेट पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों का काफी पसंदीदा रहा है। यह जोन कोविड की वजह से इस साल एक मई से पर्यटकों के लिए बंद हो गया था। 15 जून से मानसून सीजन की वजह से पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बंद कर दिया जाता है। 15 नवंबर से यह जोन पर्यटकों के लिए हर साल खोला जाता है। इस बार भी यह अपने नियत समय पर ही खुलेगा। इसके लिए कार्बेट प्रशासन द्वारा अपनी विभागीय वेबसाइट
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कार्बेटऑनलाइन.यूके. जीओवी.इन को एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोल दिया है। 24 अक्टूबर से वेबसाइट बुकिंग को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। जबकि बिजरानी, ढेला, झिरना, गिरिजा पर्यटन जोन में 15 अक्टूबर से नाइट स्टे शुरू हो चुका है। हालांकि छह दिन बिजरानी, गिरिजा व चार दिन झिरना व ढेला जोन को बारिश से बन्द रहना पड़ा था। कार्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि ढिकाला जोन को खोलने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बारिश में खराब हो चुके सफारी रूट ठीक कर लिए गए हैं। 15 नवंबर से पर्यटक ढिकाला जोन में प्रवेश कर सकेंगे।