September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • दिल्ली जैसा विकास का मॉडल उत्तराखंड में भी, 300 यूनिट फ्री बिजली का गारंटी कार्ड

दिल्ली जैसा विकास का मॉडल उत्तराखंड में भी, 300 यूनिट फ्री बिजली का गारंटी कार्ड

By on July 20, 2021 0 341 Views

रामनगर में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने दिल्ली के तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास मॉडल की शुरुआत की आज से आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता 21 टीमें बनाकर पूरी रामनगर विधानसभा में एक एक घर से 300 यूनिट प्रतिमाह बिजली मुफ्त देने की गारंटी कार्ड बनवा एगा। जिसमें बाजार और चौराहों पर कैनोपी लगाकर मुफ्त बिजली रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिस प्रकार से उत्तराखंड के 70 विधानसभाओं में यह कार्यक्रम शुरु हो चुका है ठीक उसी प्रकार से आज से रामनगर विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक माह तक मुफ्त बिजली गारंटी योजना को चलाएंगे जिसमें व्यक्ति को पहले अपना फॉर्म भरना होगा उसके बाद उन्हें एक गारंटी कार्ड दिया जाएगा आप इस 7669007669 मिस कॉल कर के भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या www.Kejriwalbijliguarantee.Watsup पर लिंक क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जैसे ही 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी उस गारंटी कार्ड को आधार मानकर उन्हें 300 यूनिट पर प्रतिमाह फ्री बिजली दी जाएगी प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने कहा कि उसमें जनता का सहयोग अति आवश्यक है उन्होंने अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपना बिजली गारंटी कार्ड जरूर बनवा ले, संभाल के रखे जैसी आम आदमी की सरकार बनेगी यह केजरीवाल की बिजली गारंटी योजना है जिसमें 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली दी जाएगी 24 घंटे बिजली रहेगी पुराने बिल सारे माफ होंगे किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्षेत्रवासियों को अपना मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड जरूर बनवाना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन मंत्री भास्कर जोशी ,मीडिया प्रभारी अर्जुन पाल, नवीन नैथानी, चंदन सिंह नेगी, मनोज भट्ट, ललित पांडे ,सोबन ताड़ियाल, नितिन कंडारी, कुंदन रावत, जुल्फिकार अली, हुसैन सारा, सौरभ नेगी, मंजू नैथानी, सुनीता रावत, मंजू रावत, अनु शर्मा, निर्मल पाठक, योगेश गुसाईं, राजेंद्र जीना, दिनेश सती, पंकज तिवारी, हेमचंद पांडे, मदन राम आदि मौजूद रहे।