October 29, 2026
Breaking News

कोटाबाग के पुलकित ने देश का नाम किया रोशन।

By on May 24, 2023 0 358 Views

कालाढूंगी।कोटाबाग के मूसाबंगर के बेटे ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया । मूल रूप से नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक के मूसाबंगर के रहने वाले रमेश बुधलाकोटी रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश के नोएडा में गए ओर वहा किसी निजी कम्पनी में कार्य कर के अपने परिवार का लालन पोषण कर रहे है अब रमेश के पुत्र पुलकित परासर बुधलाकोटी ने बास्केट बॉल में भारत की ओर से अंडर 14 टीम में अपना स्थान बनाकर भारत की ओर से नेपाल में खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत भारत की टीम ने विजय हासिल की अभी पुलकित परासर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में 9 क्लास के छात्र है ओर स्कूल की ओर से बास्केट बॉल में खेलते है उनकी इस उपलब्धि पर जहा स्कूल व देश का नाम रोशन हुआ है वही नैनीताल के छोटे से ग्राम से निकलकर भारत की और से खेलने वाले खिलाड़ी की बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए संपूर्ण कोटाबाग,कालाढूंगी,क्षेत्र की जनता में खुशी का माहोल है सभी ने पुलकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सुबूकमनाए दी।पुलकित अपनी इस उपलब्धि का सिरे अपने माता पिता,स्कूल परिवार सहित अपने कोच आकाश रावल को देते है।