September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हत्या कर बोरे में भरी पत्नी की लाश, बाइक पर लादकर ले जाता दिखा युवक, सामने आया CCTV फुटेज

हत्या कर बोरे में भरी पत्नी की लाश, बाइक पर लादकर ले जाता दिखा युवक, सामने आया CCTV फुटेज

By on August 18, 2023 0 570 Views

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मुफ्फसिल थाना इलाके के हरदासचक गांव में युवक ने अपनी पत्नी को पीट -पीटकर मार डाला. हत्या के बाद लाश को बोरे में भरकर बाइक पर लादा और कहीं ले जाकर ठिकाने लगा दिया. इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जायजा लिया और जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि पूजा की शादी सुमन कुमार से साल 2020 में हुई थी. शादी के बाद उसके संतान भी हुई. पूजा का पति सुमन कुमार दूसरे राज्य में किसी ठेकेदार के यहां पोकलेन चलाने का काम करता था. उसके किसी महिला से अवैध संबंध हो गए थे. पति के अवैध संबंध की जानकारी जब पूजा को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया. इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था.

पुलिस के अनुसार, हाल ही में सुमन कुमार अपने गांव आया था. इस दौरान अवैध संबंधों वाली बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया. इसी विवाद के बीच सुमन कुमार ने अपनी पत्नी पूजा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद सुमन ने पूजा की लाश को एक बोरे में भरा और बाइक पर लादकर कहीं ठिकाने लगा आया.

वारदात को लेकर मृतका की मां ने क्या कहा?

मृतका की मां श्री देवी ने कहा कि दामाद के साथ बेटी का अक्सर विवाद होता था. वह मारपीट भी करता था. घटना से कुछ देर पहले भी बेटी ने फोन करके हत्या होने की आशंका जाहिर की थी. दामाद ने मेरी बेटी की हत्या करके शव को ठिकाने लगा दिया है.

सदर SDPO सुमित कुमार ने कहा कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को बोरा में रखकर कहीं ठिकाने लगा दिया. बोरा लोडेड बाइक ले जाते पति का CCTV फुटेज भी मिला है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. लाश की तलाश की जा रही है.