September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आईआरबी प्रथम वाहिनी में विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण कर आबकारी पुलिस का हिस्सा बने 34 रिक्रूट आरक्षी

आईआरबी प्रथम वाहिनी में विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण कर आबकारी पुलिस का हिस्सा बने 34 रिक्रूट आरक्षी

By on February 26, 2022 0 279 Views

कालाढूंगी।आईआरबी प्रथम वाहिनी मैं आबकारी पुलिस के प्रशिक्षणरत नव आरक्षियों के विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में आबकारी पुलिस के 34 नव आरक्षियों द्वारा जिसमें 5 महिला व 29 पुरुष आरक्षी सम्मिलित रहे, 90 दिवसीय प्रशिक्षण* पूर्ण करने के उपरांत वाहिनी परेड ग्राउंड में रंगारंग मार्च कर व सलामी देकर देश सेवा व कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली गयी।।समारोह में मुख्य अतिथि पूरन सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण समर्पणता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संबध में बताया और अंतःकक्ष व बाह्य कक्ष मैं अच्छा प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षियों को पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का आभार व्यक्त किया।इस दौरान अपर आयुक्त आबकारी उदय सिंह राणा, संयुक्त आबकारी आयुक्त किरन किशोर काण्डपाल ,सहायक सेनानायक रतनमणि पाण्डेय, शिविरपाल/प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण हरकेश सिह, सूबेदार सैन्य सहायक/एसआई,एपी योगेंद्र सिह अधिकारी आदि मौजूद रहे।