October 31, 2026
Breaking News

ईद-उल अजहा पर अमन चैन की दुआ।

By on July 10, 2022 0 242 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी में भी ईद उल अजहा को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। समय के अनुसार सभी मुस्लिम लोगे द्वारा ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। कारी आरिफ रजा मुरादाबादी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश प्रदेश में अमन चैन कायम रहने के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआएं की गयीं। ईद उल अजहा पर निर्धारित स्थान पर कुर्बानियां की गईं। व परशासन की गाइड लाइन का पालन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी,के नेतृत्व में एस,आई, कामित जोशी,सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।तथा इस दौरान एलआईयू इंस्पेक्टर महेंद्र नेगी, नायब तहसीलदार वाई,के पांडे, आदि अधिकारी मुस्तैद रहे। वही सदर वकील अहमद ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत,चेरमेंन पुष्कर कत्यूरा,दिवान सिंह बिष्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक मेहरा,महमूद हसन बंजारा,ताहिर कादरी,जाहिद हबीबी,अली हुसैन,शहजाद हुसैन, मो,मेहताब,निजाम हजरत,हाफिज इमामुदीन,शाकिर हुसैन, रहीस भारती, ने सभी क्षेत्र वासियो को ईद की बधाई दी।
फोटो। कालाढूंगी ईदगाह में नमाज पढ़ते नमाजी।