October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • तड़के प्रैक्टिस कर रहे थे खिलाड़ी, अचानक पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देखकर चौक गए लोग…

तड़के प्रैक्टिस कर रहे थे खिलाड़ी, अचानक पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देखकर चौक गए लोग…

By on December 17, 2022 0 219 Views

देहरादून : शनिवार को तड़के देहरादून के ओएनजीसी स्‍टेडियम में खिलाड़ी अपनी रोजाना की प्रैक्टिस में जुटे थे कि अचानक वहां उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज सुबह ओएनजीसी अंबेडकर स्टेडियम में भ्रमण के लिए पहुंचे। यहां उन्‍होंने स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ जॉगिंग की। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल भावना से युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए अनेक बिंदुओं पर सार्थक पहल के साथ जागरूक करने की बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय टी स्टॉल पर एक सामान्य नागरिक की तरह चाय पी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी फीडबैक लिया।