October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दिल को छू गई सोनिया गांधी की बात, अब ये दो काम लूँगा अपने हाथ – हरीश रावत

दिल को छू गई सोनिया गांधी की बात, अब ये दो काम लूँगा अपने हाथ – हरीश रावत

By on May 20, 2022 0 232 Views

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल को छू लेने वाली अहम बात कही। उन्होंने कहा कि आप में से बहुत सारे लोगों को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। अब समय है कि आप पार्टी के लिए कुछ करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हममें से हर व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। साधन खर्च करने वाले कामों को भी लेना चाहिए और कुछ ऐसे कामों को भी लेना चाहिए, जिसमें साधन कम खर्च हो रहे हों, मगर कांग्रेस बन रही हो। उन्होंने कहा कि वह दो काम अपने हाथ में लेना चाहते हैं। पहला, हर हफ्ते एक ऐसे कांग्रेस परिवार में जाऊंगा जो परंपरागत रूप से कांग्रेस परिवार है।

मगर इस समय कांग्रेस की गतिविधियों से जुड़ा हुआ नहीं है। दूसरा, दो ऐसे परिवारों में जाऊंगा जो परिवार गरीब हैं और उनमें से एक परिवार यदि दलित है तो और अधिक अच्छा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ अपने को जोड़ेंगे। वह कैसे उन परिवारों की मदद कर सकते हैं इससे अपने आप को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम बहुत कम है जो वह पार्टी के लिए करेंगे।