October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बही।

रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बही।

By on March 31, 2023 0 267 Views

रामनगर :पहाड़ों में लगातार हो रही बेमौसम बरसात से मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और नाले उफान पर हैं। नैनीताल जिले के रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई। जिसमें 20 यात्री सवार थे, मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे, जिन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

वही खनन कार्य कर रहे ट्रक भी नदी के चपेट में आ गए। आपको बता दें इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी के भाव में बस बैठ गई और बस के ऊपर सवारियों ने बैठकर अपनी जान बचाई जहां जिला प्रशासन फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने में जुटा हुआ है