October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • ‘कांग्रेस ने एचएन बहुगुणा का किया राजनीतिक पतन, CDS बिपिन रावत को भी दी गाली’, अनिल बलूनी ने कांग्रेस को घेरा

‘कांग्रेस ने एचएन बहुगुणा का किया राजनीतिक पतन, CDS बिपिन रावत को भी दी गाली’, अनिल बलूनी ने कांग्रेस को घेरा

By on April 5, 2024 0 916 Views

श्रीनगरः भाजपा के गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का राजनीतिक पतन करने वाली पार्टी कांग्रेस ही है. कांग्रेस की ही सबसे बड़ी राजनेता इंदिरा गांधी ने ही एड़ी चोटी के जोर से एचएन बहुगुणा का रणनीतिक पतन किया था. ये गढ़वाल के ‘लाल’ को राजनीतिक हाशिए में डालने वाली पार्टी है. जिसको गढ़वाल के लोग आज तक भूल नहीं पाए हैं.

अनिल बलूनी ने कहा कि कांग्रेस के आईटी सेल के लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सुबह से शाम तक गाली देने का काम करते है. वे जब उठते हैं तब उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गालियां ही गालियां लिखी दिखाई देती है. लेकिन अब उन्हें इसकी आदत पड़ गई है.

उन्होंने आगे कहा, वे विकास की राजनीति पर भरोसा करते हैं, न की गाली की राजनीति पर. कांग्रेस के नेता देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत को भी गली का गुंडा कहती रही. आज उनके नाम पर राजनीति करने का काम भी कांग्रेस कर रही है.

उन्होंने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड और विकसित गढ़वाल के लिए कार्य करूंगा. गढ़वाल में अधिकांश स्थल हिल स्टेशन है. जिसमें विशेष रूप से लैंसडाउन पहले स्थान पर आता है. जहां पर्यटकों की संख्या को और अधिक बढ़ाया जाएगा. वह गढ़वाल क्षेत्र में ट्रेन के चलने से पर्यटन एवं व्यापार में वृद्धि करने, गढ़वाल से पलायन रोकने, रिवर्स पलायन पर कार्य के लिए संकल्पबद्ध हैं. गढ़वाल सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी ने इससे पहले मलेथा के माधों सिंह भंडारी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने मलेथा में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे.