October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ‘पूंजीपतियों का कर्जा माफ, गरीबों से पैसा वसूलती है भाजपा’ पीएम मोदी के बयान पर हमलावर हरदा, सुनें बयान : Video

‘पूंजीपतियों का कर्जा माफ, गरीबों से पैसा वसूलती है भाजपा’ पीएम मोदी के बयान पर हमलावर हरदा, सुनें बयान : Video

By on April 25, 2024 0 675 Views

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं. इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं. बीते दिनों पीएम मोदी ने मंगलसूत्र पर बयान देकर कांग्रेस के घेरा. इसके बाद पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संसाधनों पर हक वाले बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा. पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस की नजर अब हमारी माता बहनों की संपत्ति छीनने पर है. पीएम मोदी के बयन पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा ‘बीजेपी को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है, क्योंकि वे जीएसटी और अन्य माध्यमों से गरीबों से पैसा इकट्ठा करते हैं. दूसरी ओर, बीजेपी गरीबों का कर्ज माफ नहीं करती है बल्कि अमीरों का करती है‘

हरीश रावत ने कहा कांग्रेस की सरकार सामाजिक कल्याण के साथ ही गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है.हरीश रावत ने कहा भाजपा गरीबों से पैसा वसूलती है. साथ ही बड़े बड़े पूजिपतियों का पैसा भाजपा सरकार माफ कर देती है. हरीश रावत ने कहा भाजपा एकाधिकार वाले पूजिपतियों का कर्जा माफ कर उन्हें सीधा फायदा पहुंचाती है. हरीश रावत ने कहा भाजपा की सरकार के समय किसान आंदोलन हुआ. अगर भाजपा किसानों का कर्ज माफ करती तो ये आंदोलन नहीं होता.

कांग्रेस नेता हरीश रावत, अनुराग ठाकुर के सीमा, सनातन, संतान या अन्य कानूनों को बचाने के लिए भाजपा है जरूरी वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. हरीश रावत ने कहा भाजपा के समय में देश और संविधान दोनों ही खतरे में हैं. उन्होंने कहा भाजपा के रहते भारत के लोकतंत्र की एकता और अखंडता खतरे में पड़ जाएगी. सतानन के सवाल पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा सर्व धर्म समभाव के आचरण पर आज केवल कांग्रेस काम कर रही है. देश में कोई दूसरा दल इस भावना के साथ काम नहीं कर रहा है.