Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुभारम्भ किया।

यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुभारम्भ किया।

By on April 10, 2023 0 258 Views

रामनगर।यंग इंडिया के बोल सीजन-3 को सोमवार को रामनगर पहुँचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुभारम्भ किया गया।जिसमें हरीश रावत ने युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव फैज़ूल हक़ एडवोकेट को चम्पावत ज़िले का प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया और यंग इंडिया के बोल सीजन-3 अभियान की सराहना की।उन्होंने युवाओ से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और युवाओ को मुख्य धारा की राजनीति से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर बताया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान , सभासद तनुज दुर्गपाल, तालिब हुसैन, कुलदीप शर्मा, अभिमन्यु डंगवाल,यूसुफ़ चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।