October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बूथ समिति सत्यापन” अभियान का भगत ने किया शुभारम्भ।

बूथ समिति सत्यापन” अभियान का भगत ने किया शुभारम्भ।

By on August 30, 2021 0 289 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) भाजपा ने पूरे देश में बूथ समितियों के सत्यापन का अभियान प्रारम्भ कर दिया है, जिसके तहत कैबिनेट मंत्री एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत कोटाबाग मंडल में बूथ समितियों का सोमवार को सत्यापन किया। भगत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संग़ठन है। भाजपा परिवार से करोड़ों कार्यकर्ता जुड़े है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी की चुनाव में अहम भागीदारी होती है। वर्तमान में संग़ठन द्वारा बूथ के पदाधिकारियों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक बूथ में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, बी.एल.ए सहित 21 पदाधिकारी नियुक्त किये जाते हैं और विभिन्न जिम्मेदारियां तय की जाती हैं। इसी क्रम में सोमवार को खेमपुर, कुँवरपुर, गैबुआ, मोहनपुर रौतेला, पत्तापानी, मनकंठपुर, पवलगढ़, विजयपुर धमोला, कामोला, नयागांव, भीमपुरी सहित अन्य बूथों में सत्यापन किया गया। साथ ही कई लोगों ने भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर भगत के समक्ष भाजपा परिवार की सदस्यता भी ग्रहण की। इस दौरान धर्म दत्त सती, जगदीश गुरो, भगवान तिवारी, मयंक तिवारी, सुरेंद्र बोरा, दीवान बिष्ट, हेम पाठक, देवेन्द्र कुमार, हरकेवल सिंह, मनविंदर सिंह, विपिन कांडपाल, पीताम्बर तिवारी, ललित छिमवाल, दिगम्बर नेगी सहित सेकड़ों कार्यकर्तागण मौजद थे।