- Home
- उत्तराखण्ड
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने भी मनाया राज्य स्थापना दिवस।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने भी मनाया राज्य स्थापना दिवस।
हल्द्वानी। मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्य्क्ष हाजी मेहबूब अली ने कहा कि आज उत्तराखंड ने 21 वर्ष पूर्ण कर चुका है, इस शुभ अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हल्द्वानी के नई बस्ती शिव गोपाल मंदिर के पास मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया एक दूसरे को बधाइयां दी।
इस पावन अवसर पर आइए प्रण ले की हम देवभूमि उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान देकर उत्तराखंड को भारत का एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। इस दौरान मोर्चे के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

