September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से हरीश रावत हुए आज़ाद-अब 2022 के लिए खुलकर खेलेंगे हरफनमौला हरदा

पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से हरीश रावत हुए आज़ाद-अब 2022 के लिए खुलकर खेलेंगे हरफनमौला हरदा

By on October 22, 2021 0 307 Views

देहरादून: हरीश रावत पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से मुक्त कर दिए गए हैं। उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर हरीश रावत लंबे समय से खुद को कांग्रेस हाईकमान से पंजाब प्रभारी पद से मुक्त  किए जाने की गुजारिश कर रहे थे। हाईकमान ने अब हरीश रावत की अर्जी मंजूर करते हुए हरीश चौधरी को हरीश रावत की जगह पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त कर दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए इसे बड़ी खबर माना जा सकता है, पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त होने से हरफनमौला हरीश रावत अब अपना पूरा फोकस उत्तराखंड चुनाव पर कर पाएंगे जिसका फायदा कांग्रेस को मिलना तय है।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की उस  इच्छा का पार्टी आलाकमान द्वारा सम्मान किए जाने का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में अगले वर्ष 2022 के शुरू में आसन्न विधानसभा चुनावो को देखते हुए पंजाब के प्रभार से कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुक्ति की प्रार्थना की थी। धीरेंद्र  प्रताप ने इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए “खतरे की घंटी ” बताया और कहा कि अब श्री हरीश रावत अपना पूरा समय उत्तराखंड की राजनीति में लगा पाएंगे और  पूरी शक्ति से राज्य में भाजपा को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे।