September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नैनीताल से वापस हरियाणा जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से मां बेटी की दर्द नाक मौत।

नैनीताल से वापस हरियाणा जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से मां बेटी की दर्द नाक मौत।

By on May 29, 2022 0 219 Views

कालाढूँगी।नैनीताल से वापस हरियाणा जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से मां बेटी की दर्द नाक मौत।शनिवार को दोपहर में एक कार प्रिया बैंड मोड निकट ब्रेक फेल होने से अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।इस दुर्घटना में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चालक और मृतिका का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने स्थानीय लोगो की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनो शवो और घायलों को खाई से बाहर निकाला।घायलों को उपचार के लिए कालाढूँगी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र उपचार के लिए भेजा जहाँ डॉक्टरो ने दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।पर्यटक रोहतक हरियाणा के रहने वाले बताये जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह परिवार रोहतक से नैनीताल घूमने आए हुए था।आज यह घर वापिस जा रहे थे।प्रिया बैंड से थोड़ी दूरी पर कार के ब्रेक फैल हो गये,जिस कारण कार अनियन्त्रित हो कर गहरी खाई में गिर गयी।कार में सवार माँ, बेटी,बेटा और चालक थे।जिसमें मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि कार चालक व आगे बैठा उनका बेटा गाड़ी में एयर बैग खुलने से सुरक्षित बच गए वही सूचना पाकर पहुँची कालाढूंगी थाना पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से ने घंटों मशक्कत के बाद महिला के शव को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया।जबकि मृतिका की बेटी का शव कार में ही बुरी तरह फँसा होने के कारण कटर मशीन की मदद से कार काट कर बा मुश्किल बाहर निकाला गया।बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,औऱ इनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।यह परिवार रोहतक हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है।माँ, बेटा और बेटी नैनीताल घूमने आये थे,वापस लौटते समय इनके साथ यह दुर्घटना हो गई।बता दे कि तीन दिनों में यह लगातार तीसरी सड़क दुर्घटना है।पिछले दो दिनों में पर्यटको के दो टेम्पू ट्रेवलर लाल मटिया बैंड पर अनियन्त्रित होकर पलट गये थे।जिसमें पर्यटक घायल हुए थे कोई मानव क्षति नही हुई थी ,जबकि आज इस हादसे में माँ बेटी दोनो की मौत हुई।