September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एस टी एफ ने अवैध हथियार तस्कर को सितारगंज से दबोचा ।

एस टी एफ ने अवैध हथियार तस्कर को सितारगंज से दबोचा ।

By on September 1, 2021 0 329 Views

सितारगंज। अवैध हथियार तस्कर को स्पेशल टास्क फोर्स ने सितारगंज से दबोच उनके पास से दो पिस्टल और दो तमंचे बरामद किये गये हैं। वह पीलीभीत से हथियार बनवाकर ऊधमसिंह नगर समेत उत्तराखंड के अन्य जिलों में सप्लाई करता था। एसटीएफ की सी ओ डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने बीते दिनों निरीक्षक एम पी सिंह के नेतृत्व में हथियार तस्करों पर शिकंजा कसने के लिये एक टीम का गठन किया था। टीम ने मंगलवार को हथियार तस्कर फैज खान पुत्र असलम खान, निवासी ग्राम नकटपुरा को ग्राम लौका मेन हाईवे सितारगंज से गिरफ्तार किया। उसके पास से .32 बोर के दो पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे बरामद किये गए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पीलीभीत स्थित पूरनपुर से हथियार बनवाकर उत्तराखंड में बेचता है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में इन लोगो से कई अहम जानकारियां मिली हैं।