October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के लिये की सुख समृद्धि की कामना अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण

सीएम धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के लिये की सुख समृद्धि की कामना अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण

By on September 19, 2025 0 103 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में  जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।