September 8, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विद्यालय के बाहर गुलदार दिखने से छात्राओं में मचा हडकम्प। अल्मोड़ा

विद्यालय के बाहर गुलदार दिखने से छात्राओं में मचा हडकम्प। अल्मोड़ा

By on October 4, 2021 0 338 Views

अल्मोड़ा। नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में गुलदार के आतंक से लोग खौफ जदा है। नगर के पांडेखोला स्थित नर्सिंग कॉलेज के पास गुलदार के दिखने से छात्राओं में हडकंप मच गया। बीते दिनों पांडेखोला स्थित नर्सिंग कॉलेज की चार दीवारी के पास देर शाम एक गुलदार विचरण करते दिखाई देने से छात्रावास में रह रही छात्राओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक छात्रा ने मोबाइल से गुलदार की विचरण करते वीडियो बना ली। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज की प्रधानाचार्या को इसकी सूचना दी। प्रधानाचार्या ने बताया कि यहां आये दिन गुलदार की धमक से छात्राओं में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की मांग की है ।