October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए समिति गठित, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए समिति गठित, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

By on April 9, 2025 0 360 Views

देहरादून: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए समिति गठित की गई है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक गुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में गठित समिति एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को अपनी रिपोर्ट देगी।

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सात सदस्यीय इस समिति में रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, प्रारंभिक शिक्षा की उप निदेशक कमला बड़वाल, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक जेपी काला, उत्तरकाशी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान और एससीईआरटी के सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। जो छात्र संख्या के घटने के कारणों का अध्ययन करते हुए इसे बढ़ाने के लिए सुझावों को शिक्षा मंत्री के सामने प्रस्तुत करेगी।