September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कांग्रेस ने किया पुतला दहन, ज्वालापुर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले को जल्द कार्यवाही करने की मांग

कांग्रेस ने किया पुतला दहन, ज्वालापुर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले को जल्द कार्यवाही करने की मांग

By on July 4, 2021 0 590 Views

हरिद्वार के ज्वालापुर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की ।रुद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के साथ भाजपा नेता व विधायकों का दुष्कर्म करना आम बात हो चुकी है। चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार में हर जगह महिलाओं का अपमान, शोषण करना आम बात हो गई है। लेकिन भाजपा सरकार इन पर कोई भी कार्यवाही नहीं करती। अभी हाल ही में हरिद्वार के ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म व यौन शोषण का मामला सामने आया है। लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की है। तनेजा ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ़ आन्दोलन करने को मजबूर होंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता सुख भोगने के लिए रोजाना नए-नए मुख्यमंत्री बना रही है । और सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है। इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिला सम्मान का नारा देने वाली भाजपा सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है । जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने को तैयार बैठी है। इसके बाद सरकार विरोधी नारेबाजी के बीच भाजपा का पुतला फूंका गया।