- Home
- उत्तराखण्ड
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
कालाढूंगी। ब्लाक कोटाबाग में विकास खंड स्तरीय सामान्य ज्ञान, क्विज प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। बीआरसी कोटाबाग में आयोजित यह प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट के निर्देशन में आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक कोटाबाग के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग प्रथम व आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी बिष्ट द्वारा विजेता प्रिभागियों को सम्मानित किया गया।

