October 28, 2026
Breaking News

हाइवे के निकट नाली बन रही मुसीबत, रोज हो रहे हादसे।

By on March 12, 2022 0 258 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी नगर क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीवार से सटी गंदे पानी की नाली, आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है। इसके बावजूद भी लोकनिर्माण विभाग व नगर पंचायत का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। यहां मुख्य हाइवे है, और बालिका इंटर कॉलेज भी है। कॉलेज आने व जाने के समय छात्राओं को एवं अन्य राहगीरों को काफी खतरा बना रहता है। मुख्य हाइवे के निकट कोई वाहन आ जाये तो पैदल चलने वालों के लिए बचने के लिए कोई विकल्प नहीं रहता है। यहां बचाव का कोई विकल्प न होने के कारण कई बाइक सवार अपना बचाव करते समय नाली में गिर कर घायल हो चुके हैं। इस समस्या से कई बार लोकनिर्माण विभाग व नगर पंचायत को अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां कॉलेज की छुट्टी होने पर गेट से निकलते ही खुली हुई नाली है, जिस कारण जहां छात्राओं को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, तो वहीं राहगीरों को भी