Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भाजपा ने किया आम आदमी पार्टी पर पलटवार, कहा-झूठ की बुनियाद पर खड़ी पार्टी का कोई माडल या सिद्धांत नहीं

भाजपा ने किया आम आदमी पार्टी पर पलटवार, कहा-झूठ की बुनियाद पर खड़ी पार्टी का कोई माडल या सिद्धांत नहीं

By on July 23, 2021 0 370 Views

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बुनियाद ही झूठ पर पड़ी है। दिल्ली में फेल होने के बावजूद आम आदमी पार्टी देश में झूठे और आडंबर फैलाने वाले माडल के जोर-शोर से प्रसार में जुटी है।एक बयान में चौहान ने कहा कि देशभर में मोहल्ला क्लिनिक की बात करने वालोंं की पोल कोरोना काल में खुल गई। हालत यह है कि कोविड से सबसे अधिक मृत्यु दर दिल्ली में रही। यही स्थिति संक्रमण की भी रही। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कोई नया संस्थान नहीं बनाया और अब इसके नेता उत्तराखंड में ज्ञान देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और मुख्यमंत्री बदलाव से राज्य के विकास कार्यों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी में कोई स्वयंभू की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पारदर्शितापूर्ण और जीरो टोलरेंस की सरकार है। उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों के कोटे की आक्सीजन जमा करने, आक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने तथा अस्पतालों में फर्जी मरीजों की भीड़ रखने वालोंं का चिट्ठा जनता के पास है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता का जिस तरह से अपमान किया, उसे जनता भूली नहीं है। राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी पहले दिल्ली में जल निकासी, पेयजल आपूॢत जैसी तात्कालिक समस्याओं की ओर ध्यान दे तो बेहतर रहेगा। उत्तराखंड में उसके फ्लाप माडल की ओर कोई देखने वाला नहीं है।