September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शाहजहांपुर: महिला ने प्रेमी के साथ ईंट से सिर कूंचकर पति को मार डाला

शाहजहांपुर: महिला ने प्रेमी के साथ ईंट से सिर कूंचकर पति को मार डाला

By on December 14, 2024 0 404 Views

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के खुटार ब्लाक क्षेत्र के टाहखुर्दकलां गांव में शमीमबानों ने अपने बेटे के साले व प्रेमी मानूस अली के साथ मिलकर पति युनुस की शुक्रवार रात ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी।हत्या के बाद युनुस के शव को कमरे के बाहर ईंटों के ढेर के पास डाल दिया और ऊपर से ईंटें गिरा दीं। सुबह होने पर पत्नी शमीमबानों ने गांव में हही स्थित अपने मायके जाकर बताया कि शौहर युनुस की रात में ईंटें गिरने के कारण मौत हो गई। परिवार के अन्य लोगों और गांव वालों ने जब देखा कि युनुस के शरीर में सिर के अतिरिक्त कहीं चोट नहीं थी, तब लोगों को शक हुआ। पुलिस को बताया गया। पुलिस ने आकर पड़ताल की। इस दौरान युनुस के 7 साल के बेटे अलीशान ने रात में अम्मी शमीमबानों और मानूस अली द्वारा हत्या किए जाने की पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने शमीमबानों को हिरासत में ले लिया। उसका प्रेमी मानूस अली फरार हो गया।

खुटार क्षेत्र के गांव टाहखुर्दकलां में 40 वर्षीय यूनुस गांव के बाहर टीन शेड डालकर रह रहा था, जहां पर घर में उसकी 35 वर्षीय पत्नी शमीमबानो, 20 वर्षीय बेटा रिजवान, 15 वर्षीय बेटा सावान व 7 वर्षीय बेटा अलीशान रहते हैं। यूनुस की ससुराल गांव में ही है, जबकि उसने अपने बेटे रिजवान की भी शादी गांव में ही एक वर्ष पूर्व कराई थी। रिजवान के साले का नाम मानूस अली है। मानूस अली के अपने बहनोई रिजवान की मां शमीमबानो से अवैध संबंध पहले से थे। जब यह बात पति यूनुस मालूम हुई तो वह पत्नी शमीमबानों पर अंकुश लगाना शुरू किया। 8 दिन पूर्व भी ग्रामीणों ने घर के बाहर एक तालाब के किनारे मृतक की पत्नी शमीमबानो और मानूस खान को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिस पर लोक लाज के चलते रिश्तेदारों के बीच बैठकर पंचायत हुई और यूनुस ने समझौता कर लिया, जबकि युनूस का बेटा रिजवान व सावन दिल्ली में मजदूरी करने गए हुए थे और बहू मायके में थी।