October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अब खोए या चोरी हुए फोन को ढूंढना होगा आसान, मोबाइल ट्रैक करने में यह सरकारी पोर्टल करेगा मदद, 17 मई को होगा लॉंच…

अब खोए या चोरी हुए फोन को ढूंढना होगा आसान, मोबाइल ट्रैक करने में यह सरकारी पोर्टल करेगा मदद, 17 मई को होगा लॉंच…

By on May 15, 2023 0 452 Views

नई दिल्ली : स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसके बिना हमारे कई जरूर काम भी रुक सकते हैं। ऐसे में अगर कभी फोन खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर किसी का फोन खो जाता है तो वह लोग परेशान होने लगते हैं और फोन को तलाशने के लिए पुलिस में रिपोर्ट भी कराते हैं लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं होता। अब यह व्यवस्था पूरी तरह से बदलने वाली है। अब आपका खोया या फिर चोरी हुआ फोन को सरकार तलाशेगी। हमारे स्मार्टफोन में कई जरूरी इंफॉर्मेशन होती है इसलिए इसके खो जाने से हमें बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही हमारा निजी डेटा भी लीक हो सकता है। अब सरकार ने स्मार्टफोन की उपयोगिता और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक नए पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से आपका खोया हुआ फोन आसानी से मिल जाएगा। 17 मई को सरकार नया पोर्टल www.sancharsathi.gov.in लॉन्च करेगी। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 मई को संचार साथी पोर्टल का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे। इस पोर्टल के जरिए देश के लाखों लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर पाएंगे। यह पोर्टल पूरे देश में अपनी सेवाएं देगा और सभी मोबाइल नेटवर्क्स तथा दूरसंचार सर्किल्स में खोई या चोरी हुए मोबाइल्स को ट्रैक करने का काम करेगा।

17 मई को लाइव होगा पोर्टल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही लोगों के खोए हुए फोन और पर्सनल डेटा को सेफ रखने का एक कारगर उपाय तलाशा है। केंद्रीय मंत्री ने संचार सारथी पोर्टल लॉन्च किया है। हालांकि अभी इसकी सर्विस शुरू नहीं हुई है। लोगों के लिए यह पोर्टल 17 मई को वर्ल्ड टेलिकॉम डे के मौके लाइव होगा। केंद्रीय मंत्री इस दिन इस पोर्टल की शुरुआत करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार फिलहाल यह पोर्टल केवल दिल्ली और मुंबई सर्किल्स में ही काम कर रहा है। इसकी सहायता से अभी तक लगभग 4,70,000 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक किया जा चुका है। साथ ही, इस पोर्टल के माध्यम से 2,40,000 से अधिक मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रैक किया जा चुका है। इसके अलावा पोर्टल के जरिए लगभग 8,000 फोन भी बरामद किए जा चुके हैं।

संचार सारथी पोर्टल की खास बातें

  1. यह पोर्टल कई मायनों में बेहद खास है। आप इसकी मदद से खोए हुए फोन को तुरंत ब्लॉक भी कर पाएंगे।
  2. इस पोर्टल में यह भी पता किया जा सकेगा कि आपकी आईडी पर कितनी सिम चालू हैं।
  3. इस पोर्टल पर आपको टेलीकॉम नेटवर्क पर फ्रॉड से जुड़ी जरूरी जानकारी भी मिल जाएगी।
  4. एप्पल के फाइंड माय फोन की तरह आप अब संचार सारथी पोर्टल की मदद से अपना एंड्रॉयड फोन भी तलाश कर पाएंगे।