Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कालाढूंगी तहसील में असहाय लोगों की सहायता हेतु चेक वितरण किया गया।

कालाढूंगी तहसील में असहाय लोगों की सहायता हेतु चेक वितरण किया गया।

By on September 23, 2022 0 88 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत द्वारा कालाढूंगी तहसील में असहाय लोगों की सहायता हेतु चेक वितरण किया गया। विधायक बंशीधर भगत ने बताया मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा चेक वितरण किए जाते हैं। विधायक भगत ने बताया कालाढूंगी में आज 3 जरूरतमंद लोगों को चेक वितरण किया गया। इसमें 2 लोगों को 50-50 हजार व एक जरूरतमंद को 20 हजार का चेक दिया गया। विधायक भगत ने कहा भविष्य में भी मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को चेक वितरण कर सहायता प्राप्त कराई जाएगी। चेक वितरण के दौरान कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, महेंद्र डिगारी, गोपाल बुधलाकोटी, हरीश मेहरा व अन्य लोग मौजूद रहे।