
तहसील प्रशासन ने दो बकायेदारों को किया गिरफ्तार
रामनगर। तहसील प्रशासन ने दो बकायेदारों को गिरफ्तार किया गया।
व्यापार कर का बकायेदार होने पर कृष्ण कुमार कालरा तथा मोहम्मद जावेद को सोमवार को तहसील प्रशासन के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि राज इलेक्ट्रॉनिक्स के कृष्ण कुमार कालरा पर व्यापार कर का 125000 तथा मन मोबाइल के मोहम्मद जावेद पर 136000 का बकाया चल रहा है।
कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद धनराशि ना जमा किए जाने के कारण सोमवार को उक्त दोनों को गिरफ्तार कर राजस्व बंदी गृह में 14 दिन के लिए रखा गया है।
जबकि एक अन्य बकायेदार अशोक गुप्ता की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई गतिमान है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा, संग्रह अमीन तरुण बेलवाल,महेंद्र लोहनी तथा लीलाधर सत्यवली उपस्थित रहे।