- Home
- उत्तराखण्ड
- 37 वन आरक्षियों के मध्य दो सप्ताह के दौरान अकवकार्यक्रम का आयोजन चूनाखान वन परिसर में किया गया।

37 वन आरक्षियों के मध्य दो सप्ताह के दौरान अकवकार्यक्रम का आयोजन चूनाखान वन परिसर में किया गया।
रामनगर।प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में प्रभाग में नवनियुक्त 37 वन आरक्षियों के मध्य दो सप्ताह के दौरान अकवकार्यक्रम का आयोजन चूनाखान वन परिसर में किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान एवं फील्ड एक्सपोज़र विज़िट के माध्यम से वानिकी कार्यों की बारीकियां साझा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ व पर्यवेक्षण प्रभागीय वनाधिकारी बी एस शाही द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को वन विभाग की संरचनात्मक जानकारी,विभागीय कर्तव्य,कर्मचारी आचरण नियमावली आदि के साथ साथ विभिन्न विषयों सिलीविकलचर ऑपरेशन्स,नर्सरी स्थापना,जीपीएस संचालन,कैमरा ट्रैपिंग,गस्त कार्यों में तकनीक के प्रयोग,मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम, लैंटाना उन्मूलन के तरीके,पशु पक्षियों व वन संपदा की जानकारी,सांपों के विषय मे जानकारी के साथ साथ आग दुर्घटना की रोकथाम की जानकारी दी।लीगल फॉरेस्ट्री के अंतर्गत वन कर्मियों को प्राप्त विधिक अधिकारों उनके युक्तियुक्त प्रयोग वन अपराधों की रोकथाम के सम्बंध में भी व्याख्यान आयोजित किये गए।कार्यक्रम के अंतिम दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वन आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया व प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। रेन्जर बैलपड़ाव संतोष कुमार पन्त विशेषज्ञ गोपाल सिंह कार्की सेवानिवृत्त उप निदेशक,वरिष्ठ अधिवक्ता रामनगर ललित तिवारी,ललित जोशी वन क्षेत्राधिकारी देचौरी, पूरन गोस्वामी,बची सिंह बिष्ट,शंकर सती,इन्दर लाल ,जी डी सती, खिलाड़ी राम वन दरोगा, दयाल राम द्वारा विभिन्न विषयों पर अनुभव साझा किए गए।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ वन कर्मियों के साथ इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न रेंजों से आये वन कर्मियों द्वारा अपने फील्ड अनुभव साझा किए गए।डीएफओ ने बताया कि नवनियुक्त आरक्षी उच्च शिक्षित हैं जिसका लाभ वन विभाग को अवश्य मिलना चाहिये सभी को निष्पक्ष रहकर कर्तव्य का निर्वहन करना होगा और यह संकल्प लेना होगा कि वह सदैव विभाग की मर्यादा को बनाये रखेंगे एवं जन व वन हित मे समर्पित होकर कार्य करेंगे।उन्होंने नव नियुक्त वन आरक्षियों को सफलतापूर्वक अभिविन्यास कार्यक्रम पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी और सभी का आभार व्यक्त किया।