Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में साप्ताहिक सदभावना सत्संग का आयोजन किया गया।l

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में साप्ताहिक सदभावना सत्संग का आयोजन किया गया।l

By on February 3, 2022 0 202 Views

रामनगर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान मेँ पूर्व विधायक अमृता रावत के आवास पर आयोजित साप्ताहिक सदभावना सत्संग मेँ साध्वी स्नेहा बाई जी ने कहा कि सदभावना ही सभी धर्मोँ का मूल आधार है।सदभावना के अभाव मेँ मानव के परिवार एवं सामाज मेँ अशांति का माहौल बनता है।जिसके कारण सामाज मेँ अधिकाँश भ्रष्टाचार,दुराचार,पापाचार आदि दृष्टि-गोचर होने लगता है।मानव का जीवन मेँ धर्म की मूल शिक्षाओँ को भूल जाना ही धर्म की हानि है।सत्संग मानव के हृदय को पवित्र कर,धर्म को जागृत करता है।*साध्वी मधुलता बाई जी ने कहा कि सत्य एवं धर्म का व्यवाहारिक बोध तो मानव को समय के “चेतन-सदगुरू”एवं सन्तोँ से ही प्राप्त होता है।कार्यक्रम मेँ गोपालदत्त जोशी,चन्द्रमोहन पाल,शिरोमणी शर्मा,पानसिँह,खीमानंद पंत,मोहनसिँह रावत,ज्ञानचन्द्र गुप्ता, हेमाजोशी, गंगादेवी, राजेश्वरी रावत, हीरादेवी, भगवतीदेवी, नंदीदेवी आदि शामिल थे।