Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पंजाब मे भी बढ़ गई AAP की मुश्किल, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल हुए एक, AAP पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा…

पंजाब मे भी बढ़ गई AAP की मुश्किल, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल हुए एक, AAP पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा…

By on February 21, 2022 0 201 Views

चंडीगढ़: कवि कुमार विश्वास के आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान के बाद पंजाब में नेताओं के सुर बदल गए हैं। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने मिलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुमार विश्वास ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। नहीं तो मैं स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। इसके बाद सभी दलों के नेता आप और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गए।

भाजपा नहीं तो कांग्रेस को वोट दे दो : अश्विनी शर्मा

पंजाब भाजपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे कह रहे हैं कि जो भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी को वोट डालेगा, वह देश और पंजाब के साथ गद्दारी करेगा। अगर हमको (भाजपा को) वोट नहीं डालना चाहते तो भले ही कांग्रेस को वोट डाल देना, लेकिन आप को वोट नहीं देना। हालांकि जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर वायरल किया गया है।

आपसी गिले-शिकवों में पंजाब कहीं गैरों के हाथ न चला जाए : बादल

शनिवार को शिअद ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का एक प्रेस बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि ‘हर बूथ पर पहरा दो। कोई गद्दार पंजाब के साथ गद्दारी न कर पाए। वोट किसी को भी डालो, पर गुरु के साथ धोखा न हो जाए। गैरों की साजिशों को विफल करो। आपसी गिले-शिकवों में पंजाब की बागडोर कहीं गैरों के हाथ न चली जाए। कहीं गुरु साहिबान के आदर्श से भटककर गैरों के हाथ बागडोर न पकडा देना। अपने-अपने ही होते हैं। वोट डालो सिर्फ उन्हें जिनके साथ तुम बाद में भी अपनों की तरह हक जता सको। पंजाब की गैरत के लिए वोट करो, बेगानों की शह पर अपना घर न उजाड़ बैठना।’ लेकिन शिअद ने कुछ ही मिनट बाद प्रकाश सिंह बादल का नया बयान भी जारी किया, जिसमें आपसी गिले-शिकवों में बागडोर गैरों के हाथ जाने की बात हटा ली गई।

दो दिन पहले पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी कुमार विश्वास के केजरीवाल के खिलाफ बयान वाले वीडियो के प्रसारण-प्रकाशन पर रोक लगाने के कुछ ही समय बाद इस पत्र को सीईओ ने, तब वापस ले लिया जब पठानकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा में कुमार विश्वास के बयान का हवाला देते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा। सीईओ द्वारा आदेश वापस लेने का कोई कारण नहीं बताया गया।