
मंडप में फेरे के लिए दूल्हा करता रहा इंतज़ार, स्टेज पर दुल्हन करती रही ठुमकों की बौछार (video)
मनोरंजन डेस्क : शादियों से जुड़े वीडियो लोगों को खासे पसंद आते हैं। दूल्हा-दुल्हन की मस्ती, डांस वीडियो लोगों को काफी भाते हैं। वहीं एक बार फिर शादी से जुड़ा वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पंडित जी दूल्हा मंडप में दुल्हन का इंतजार कर रहे होते हैं। लेकिन दुल्हन इस दौरान कहीं और ही व्यस्त है, जो कि खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल इस वीडियो को देखकर सभी को हैरानी हो रही है। इस वीडियो में पंडित जी और दूल्हा दोनों मंडप में दुल्हन का इंतजार कर रहे हैं ताकि रस्में शुरु हो सकें लेकिन तभी कैमरा स्टेज पर डांस कर रही दुल्हन पर पड़ता है जो सभी चीजों और रस्मों से बेखबर डांस करने में व्यस्त है। सोशल मीडिया पर ये दुल्हन काफी पॉपुलर हो गई है।
ये अनोखा नजारा वहां मौदूज जिस किसी ने भी देखा बस देखता रहा गया। पंडित और दूल्हा तो हैरान हो गए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
वहीं इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वाह! क्या बात है। साथ ही कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि ये सही है, शादी होती रहेगी बाद में पहले रील्स बना लो। तो दूसरा यूजर लिखा है कि हां ये कर लो पहले।