- Home
- उत्तराखण्ड
- विभिन्न संगठनों के लोगों ने अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति का पुतला दहन किया।

विभिन्न संगठनों के लोगों ने अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति का पुतला दहन किया।
रामनगर।विभिन्न संगठनों के लोगों ने रविवार को भवानीगंज चोक पर अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति का पुतला दहन किया।उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के संबंध में व्यापार मंडल कार्यालय नागा बाबा मंदिर रोड रामनगर में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र द्वारा एक सभा की गई।वक्ताओ ने 8 मार्च के इतिहास के बारे में बात रखते हुए भारत में महिलाओं के अधिकारों का किस प्रकार से हनन किया जा रहा है।भारत में लगातार घट रही बलात्कार और महिला हिंसा की घटनाओं पर चर्चा की।कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है। स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी महिलाओं को आजादी नहीं मिली है ,देश में अश्लील पूंजीवादी उपभोक्ता बादी संस्कृति पर बात रखते हुए महिलाओं ने कहा कि औरत को एक ग़लत रूप में पेश किया जा रहा है , वर्तमान में विश्व स्थिति को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन मैं हो रहे युद्ध को बंद करो की अपील की गई।उन्होंने यूकैन से भारत के छात्र छात्राओं को सकुशल वापस लाया जाए।,तुलसी ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया, भोजन माता संगठन की सरोज सुंद्रियाल ने कहां की भोजन माताएं एक लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं, उत्तराखंड सरकार ने भोजन माताओं के लिए ₹1000 दिसंबर 2021 से बढ़ाने का जिओ पास किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वह भोजन माता है यह कहना चाहती हैं कि उनको अक्टूबर 2021 से बढ़ा हुआ और ना ही पुराना मानदेय दिया गया है, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित ने महिलाओं द्वारा भारत के सीए ए विरोधी, किसान आंदोलनों पर बात करते हुए महिलाओं की एकता और ताकत की बात कीl महिल असुरक्षा बड़ी है सुरक्षा के कानून होते हुए भी महिलाओं को कहीं भी सुरक्षा नहीं हैlना घर ,ना बाहर ,ना फैक्ट्रियों मैं,इस सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ,देवभूमि व्यापार मंडल, प्रगतिशील भोजन माता आदि संगठनों ने शिरकत की।इस दौरान रोहित, उबेद , रवि, साथी कमल मनमोहन अग्रवाल सरोज गोविंद गीता गीता तुलसी शीला आदि मौजूद रहे।