Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • राहुल गांधी बोले – पेट्रोल-डीजल पर 10 रूपये घट सकते हैं…लेकिन PM वसूली में मस्त

राहुल गांधी बोले – पेट्रोल-डीजल पर 10 रूपये घट सकते हैं…लेकिन PM वसूली में मस्त

By on December 2, 2022 0 133 Views

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा, पिछले 6 महीनों में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई जिसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल में दस रूपये प्रति लीटर कम होने की संभावना थी। लेकिन मोदी ने  एक रूपये भी कम नहीं किये। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक  और बड़ा आरोप लगाया कि भारत की जनता महंगाई से तंग हो चुकी है और वह इस वसूली सरकार से मुक्त होना चाहती है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज़्यादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपये से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया। भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।’’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है।