- Home
- उत्तराखण्ड
- पौड़ी लोकसभा में बलूनी को रामनगर से मिलेगी भारी बढ़त- हेमंत भाजपा विधानसभा की बूथ प्रबंध समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

पौड़ी लोकसभा में बलूनी को रामनगर से मिलेगी भारी बढ़त- हेमंत भाजपा विधानसभा की बूथ प्रबंध समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
रामनगर।भाजपा कार्यकर्ता उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर जीत का अंतर बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के रूप में अनिल बलूनी के नाम से जनमानस में उत्साह है और पार्टी संगठन बलूनी के राज्यसभा सांसद तथा उत्तराखंड हितैषी के रूप में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाएगा। प्रधानमंत्री मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियां और अनिल बलूनी का प्रत्याशी होना पौड़ी सीट पर जीत की गारंटी है। इसके लिए रामनगर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क में जुटेंगे।
यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और गढ़वाल लोकसभा सीट के सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी ने चुनाव प्रबन्ध समिति की बैठक में कही। कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपते हुए उन्होंने कहा कि मतदान तक हरेक पार्टी पदाधिकारी को जूते रहना है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा संसद रहते श्री बलूनी ने पहाड़ के हित में कार्य किए और कई विकास योजनाओं को अंजाम देने की पहल की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि प्रत्येक बूथ में जमीनी स्तर पर जाकर जनता से संवाद करें।
इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विधानसभा प्रभारी प्रताप सिंह बोरा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, मालधन अध्यक्ष श्रीमती दीपा भारती, भगीरथ लाल चौधरी, मनीष अग्रवाल, निर्मला रावत, जिला मंत्री रुचि गिरी, गणेश रावत, सत्यप्रकाश शर्मा, इंदर रावत, नरेंद्र शर्मा, मनमोहन बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, मान सिंह रावत, मान सिंह अधिकारी, भावना भट्ट, घनश्याम शर्मा, संजय डोरबी, ब्रह्मदेव झा, विजयपाल रावत, किरण रावत, आशा बिष्ट, राकेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।