Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • भारतीय गौक्रांति मंच की एक संगोष्ठी आयोजित किया गया।

भारतीय गौक्रांति मंच की एक संगोष्ठी आयोजित किया गया।

By on September 22, 2021 0 305 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) भारतीय गौक्रांति मंच की एक संगोष्ठी आयोजित हुईं, जिसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं , गौभक्तों ने भाग लिया, गोष्टी में मुख्य रूप से गौमाता को राष्ट्रमाता अभिमान पर चर्चा हुईं, कुमाऊं प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विशंभर दयाल पांडे ने बताया आगामी 7 नवंबर 2021में दिल्ली रामलीला मैदान में पूरे देश से लाखों गौभक्त एकत्रित होकर भारत सरकार से मांग करेंगे कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाय गौमंत्रालय अलग से स्थापित किया जाए, आज की बैठक में सभी गौभक्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को इस अभिमान के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन भी तैयार किया गया, जिसमें सभी के हस्ताक्षर कराए जाएंगे,आज की संगोष्ठी में जिलाधक्ष महेंद्र जोशी उपाध्यक्ष गोवर्धन तिवारी, प्रचार प्रमुख पुष्पा पाठक, सचिव बसंती तिवारी, मीडिया प्रभारी मंजु शर्मा, राधा, अंजली, तारॉ, चंदन सिंह बिष्ट, तुलसी ,हर्ष, पुष्पा जोशी,हेमा, सनवाल प्रताप बिष्ट, नवीन चंद्र पांडे, जया, दीपा,हंसा आदि उपस्थित थे सभी ने संकल्प लिया दिल्ली विधान सभा में भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया,है।