Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड: मंत्रिमंडल मे नज़र आया, कुमाऊँ – गढ़वाल का संतुलन, 3 कुमाऊँ से तो 5 मंत्री गढ़वाल से बने

उत्तराखंड: मंत्रिमंडल मे नज़र आया, कुमाऊँ – गढ़वाल का संतुलन, 3 कुमाऊँ से तो 5 मंत्री गढ़वाल से बने

By on March 23, 2022 0 178 Views

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनियता की शपथ ली।   धामी ने अपने मंत्रिमंडल में युवाओं पर भरोजा जताने के साथ ही गढ़वाल व कुमाऊं में संतुलन बनाने में भी सफल हुए हैं।  धामी ने कुमाऊं एवं गढ़वाल के साथ ही पहाड़ और मैदान के बीच संतुलन को साधने का भी प्रयास किया और वह काफी हद तक सफल भी हुए हैं। गढ़वाल से पांच तो कुमाऊं मंडल से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। नई कैबिनेट में हर क्षेत्र को समान प्रतिनिधित्व देकर सरकार को पूरे पांच साल तक बगैर विरोध के चलाने का प्रयास भी किया है। गढ़वाल मंडल से सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो दूसरी ओर, कुमाऊं मंडल से रेखा आर्य, चंदन राम और सौरभ बहुगुणा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

कैबिनेट में शामिल दोनों मंत्री कुमाऊं मंडल से ही हैं। चंदन राम बागेश्वर से विधायक हैं तो उधमसिंह नगर जिले से सितारगंज विधानसभा सीट से सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के चुनाव में रिकॉर्ड 57 सीटों के साथ जीत दर्ज करने के बावजूद त्रिवेन्द्र रावत की पहली कैबिनेट में कुमाऊं एवं गढ़वाल के संतुलन को साधने का प्रयास नहीं किया गया।