- Home
- उत्तराखण्ड
- फड़-ठेले वालों ने ईओ को दिया ज्ञापन। कहा वो भी पक्का निर्माण कर लें।

फड़-ठेले वालों ने ईओ को दिया ज्ञापन। कहा वो भी पक्का निर्माण कर लें।
कालाढूंगी। नैनीताल तिराहे पर कालाढूंगी पुलिस की सख्ती से परेशान होकर फड़-ठेले वालों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि वो नैनीताल तिराहे पर सड़क किनारे अस्थाई रूप से फड़-ठेले लगाकर रोजी रोटी कमाते हैं, जिन्हें रोज ही कालाढूंगी पुलिस की धमकियां सुन्नी पड़ रही हैं। जबकि नैनीताल तिराहे पर ही सड़क किनारे कई लोग अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कारोबार कर रहे हैं। मगर कालाढूंगी पुलिस द्वारा अवैध रूप से पक्के निर्माण करने वालों को नजर अंदाज किया जाता है। और उन्हें कालाढूंगी पुलिस द्वारा यहां फड़ नहीं लगाने दिए जा रहे हैं। इस बात से छोटे व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। जिनके द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई है। ज्ञापन लेकर पहुंचे दिव्यांग मो, आशिक, मो, तौकीर सहित सनी, अमजद अली, जलीस अहमद ने ईओ को बताया कि नैनीताल तिराहे पर सड़क किनारे कई पक्के निर्माण हैं, जिनसे पुलिस कुछ नहीं कहती और उन्हें रोज धमकाया जा रहा है। क्या वो भी यहां पक्के खोखे का निर्माण कर लें। उन्होंने मांग की पक्के खोखे हटने की कार्रवाई तक उन्हें भी यहां कारोबार करने दिया जाए। इधर
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने कहा कि वो अभी फड़-न लगाएं वो जल्द ही पुलिस के साथ मिलकर चिन्हीकरण करेंगी, उसके बाद जो भी निर्णय होगा बता दिया जाएगा।