Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू किया जाएगा भू-कानून, हरदा के बयान से गरमाई सियासत

कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू किया जाएगा भू-कानून, हरदा के बयान से गरमाई सियासत

By on August 25, 2024 0 378 Views

उत्तराखंड में लंबे समय से की जा रही सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जिसका कारण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा भू कानून को लेकर किया गया बड़ा दावा है। हरदा ने इस बार कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में सश्क्त भू-कानून लागू किए जाने का दावा किया है।

देवभूमि उत्तराखंड में सश्क्तभू कानून लागू करने की मांग फिर तेज हो गई है। दअरसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भू कानून को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की सरकार आते ही राज्य में सश्क्त भू-कानून लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस भू-कानून बनाकर लोगों से जरूरत से ज्यादा जमीन वापस भी ले लेगी।

भू-कानून को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी सहमति दी है। उन्होंने कहा राज्य के हित में जो कानून हो वो लागू होना चाहिए। जिस प्रकार भाजपा ने कानून में बदलाव किया है इंडस्ट्री लैंड का लैंड यूज चेंज कर सकते हैं। इस सब चीजों को देखा परखा जाएगा और कांग्रेस सरकार आते ही सख्त भू-कानून लागू किया जाएगा।

पूर्व सीएम हरीश रावत के इस दावे पर राज्य में सियासत गरमा गई है। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत कांग्रेस की सरकार बनने का केवल ख्वाब देख रहे हैं। हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में सश्क्त भू-कानून लागू क्यों नहीं किया ? हरदा के इस दावे के बाद से एक बार फिर भू-कानून के मुद्दा चर्चाओं में आ गया है।