- Home
- उत्तराखण्ड
- 2 मार्च से 8 मार्च तक के मध्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जन जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाए जायगा।

2 मार्च से 8 मार्च तक के मध्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जन जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाए जायगा।
रामनगर।उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, वन ग्राम संघर्ष समिति द्वारा 2 मार्च से 8 मार्च तक के मध्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जन जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को सामाजिक ,राजनीतिक ,कानूनी अधिकारों की जानकारी के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने , संगठित होने और विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
बुधवार को ग्राम आमडन्डा खत्ता में इंदिरा देवी की अध्यक्षता एवं किरन आर्य के संचालन में हुई गोष्टी में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने उपस्थित लोगों को उनके विधिक अधिकारो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले लोग अधिकारों के लड़ते हैं फिर जब वे कानून बन जाते हैं तो फिर अपने कानूनी अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है। वन ग्राम संघर्ष समिति के संयोजक विधानसभा उम्मीदवार चिंता राम ने लोगों से अपने अधिकारों के लिए सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सजग ना रहने के कारण और आपसी एकता, एकजुटता ना होने व संवैधानिक अधिकार होने के बावजूद भी आजादी के 75 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लालमणि ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास के बारे में बताते हुए लोगों से जागरूक रहने की अपील की। किरण आर्य ने लोगों से रूढ़ीवादी परंपराओं, अंधविश्वास को त्यागने का आह्वान किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही हो इंदिरा देवी ने लोगों से संगठित होने की होने का आव्हान किया ।इस अवसर पर मुन्नी देवी ,जीवंती देवी, ललिता देवी, इंदिरा देवी , सीता देवी ,खिमुली देवी , कमला देवी ,कांति देवी ,गंगोत्री,आशा देवी,खष्टी देवी,गंगोत्री देवी,झुपुली देवी, नंदकिशोर लालमणि, जोगाराम ,नवीन,जीवन , प्रभात ध्यानी ,चिंताराम आदि मौजूद रहे।