- Home
- उत्तराखण्ड
- प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने रामनगर विधानसभा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में मुस्लिम क्षेत्रो में जनसम्पर्क किया गया

प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने रामनगर विधानसभा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में मुस्लिम क्षेत्रो में जनसम्पर्क किया गया
रामनगर।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा लगातार किया जा रहा है भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जनसम्पर्क।शुक्रवार को मिर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुफ़्ती बहाव कासमी , प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने रामनगर विधानसभा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में मुस्लिम क्षेत्रो में जनसम्पर्क किया गया व कई स्थानों पर जनसभा की गई इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा।कांग्रेस ने हमेशा भाजपा का डर दिखा कर मुस्लिम समाज को बेवकूब बनाने का कार्य किया है।जब भाजपा सर्व समाज के लिए कार्य करती है।इतिहास गवाह है आज तक देश मे जितने भी दंगे हुए है व सब कांग्रेस का शासनकाल में ही हुए है।भाजपा ने देश से गुंडा राज खत्म किया है।आज मोदी सरकार ने गरीबो के उद्धार के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है।भाजपा सरकार में हर गरीब को ध्यान में रखते हुए उनके हित का कार्य किया जा रहा है।भाजपा सरकार ने फिरी राशन,फिरी बिजली,पानी,व गैस कनेक्शन दिए जा रहे,मोदी ने ही हर भारती का जीरो बेलेंस से खाता खोलकर उनमें आर्थिक सहायता भेजने का भी कार्य किया है।आज देश मे कोई बेघर नही है मोदी सरकार मर हर बेघर को घर दिया जा रहा है।वही पहले गरीब बिना इलाज के तड़प तड़प के मरने को मजबूर होता था मगर मोदी ने स्वास्थ्य कार्ड बनाकर अच्छे अस्पतालों में फिरी उपचार की सेवा दे रखी है।वही देश की बहनों के लिए हर घर सौचालय बनवाने का भी कार्य किया है।इसलिए देश के उद्धार व क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर मोदी के इरादों को ओर मजबूत करे।इस दौरान प्रेदश मंत्री जहीर अंसारी,प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर वारसी,विधायक प्रतिनिधि जगमोहन बिष्ट,यामीन सलमानी,दानिश सिद्दीकी, जिकरान,शकील अंसारी,नदीम अहमद,हसन उर्फ पप्पू आदि मौजूद थे।