Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कांग्रेस से निष्कासन के बाद, आकिल अहमद हुए कांग्रेस पर हमलावर, हरीश रावत को बोली ये बात…

कांग्रेस से निष्कासन के बाद, आकिल अहमद हुए कांग्रेस पर हमलावर, हरीश रावत को बोली ये बात…

By on March 30, 2022 0 219 Views

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान यूनिवर्सिटी विवाद से सुर्खियों में आए आकिल अहमद ने कांग्रेस के निष्कासन के बाद पार्टी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य नेताओं पर हमला बोला। मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए आकिल अहमद ने कांग्रेस ने नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता उन पर हार का ठिकरा फोड़ रहे हैं। सच तो यह है कि कांग्रेस अपनी नाकामी के कारण हारी है। उन्होंने कहा कि यदि मेरे बयान देने से उत्तराखंड में हारे है तो बाकि के चार राज्यों में कांग्रेस क्यों हारी? आकिल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ने सरकार बनने के बाद दर्जाधारी मंत्री बनाने का आश्वासन भी दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोलते हुए आकिल ने कहा कि अब हरीश रावत बोल रहे है कि वह आकिल को नहीं जानते हैं तो 2016 में उन्होंने दर्जाधारी मंत्री क्यों बनाया।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान यूनिवर्सिटी की मांग कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता आकिल अहमद को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था। प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने सोमवार शाम आकिल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित करने के आदेश किए। यह कार्रवाई आकिल द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार दिए जा रहे बयानों की वजह से की गई। मथुरादत्त ने बताया कि यूनिवर्सिटी विवाद पर आकिल को मर्यादापूर्ण आचरण रखने को कहा गया था। इसके बाद भी वो लगातार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान जारी करते रहे। आठ फरवरी को भी आकिल को नोटिस जारी किया गया था।