Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मालिक से लिपटकर रोने लगा बकरा, देखिये Video और पढ़िये पूरी खबर

मालिक से लिपटकर रोने लगा बकरा, देखिये Video और पढ़िये पूरी खबर

By on July 12, 2022 0 307 Views

नई दिल्ली:  बेजुबान जानवर भी अपने मालिक से खूब मोहब्बत करते हैं। मालिक से जुदाई का वक्त आता है तो इनका भी दिल टूटता है। ये रोने तक लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरा अपने मालिक के गले लगकर इंसानों की तरह फूट-फूटकर रोता नजर आ रहा है।

मालिक के कंधे पर सिर पर रखकर रोने लगा बकरा

रोते हुए इस बकरे का यह वीडियो रविवार को मनाई गई ईद-उल अजहा यानी बकरीद 2022 से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बकरीद पर बकरा बिकने आया था। मालिक ने उसका सौदा किया तो बकरा मालिक के कंधे पर सिर रखकर रोने लगा।

कोई नहीं रोक पाया आंसू

बकरे के रोने की आवाज वहां मौजूद हर किसी शख्स को सुनाई दी, जिससे कोई आंसू नहीं रोक पाया। मालिक ने भी बकरे को गले से लगा लिया। वीडियो कहां और कब का है? इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि यह वीडियो किसी बकरा मंडी का लग रहा है।

इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने में मनाते हैं बकरीद

बता दें कि ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार बकरीद है। यह इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने में मनाया जाता है। चंद्रमा की स्थिति के आधार पर प्रतिवर्ष ये तिथि बदलती रहती है। इस बार बकरीद भारत में 10 जुलाई को मनाई गई। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह में विशेष नमाज अदा की।

मंडियों में खूब होती है बकरों की खरीद फरोख्त

बकरीद मीठी ईद से अलग होती है। इस दिन बकरे व मेमनों आदि की कुर्बानी दी जाती है। फिर गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक खुद के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों के लिए और तीसरा गरीबों के लिए। बकरीद पर बिकने के लिए बकरे बड़ी संख्या में मंडियों में लाए जाते हैं। कुर्बान किया जाने वाला जानवर देख परख कर पाला जाता हैं।