Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • विजिलेंस की टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हाथ पकड़ा, पुलिस महकमे में हड़कंप

विजिलेंस की टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हाथ पकड़ा, पुलिस महकमे में हड़कंप

By on November 6, 2023 0 938 Views

हरिद्वार में विजिलेंस की टीम ने कनखल थाने में तैनात सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे। जबकि पांच लोगों से पांच हजार की मांग की थी। मामले को लेकर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी।

विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

शिकायत का संज्ञान लेते हुए विजिलेंस की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद रविवार को टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है।