Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मनीष खंडूरी ने बताया BJP में क्यों हुए शामिल ?, कहा- उत्तराखंड का कोई विकास कर सकता है वो है भाजपा

मनीष खंडूरी ने बताया BJP में क्यों हुए शामिल ?, कहा- उत्तराखंड का कोई विकास कर सकता है वो है भाजपा

By on March 9, 2024 0 642 Views

मनीष खंडूरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कल ही उन्होंमे कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी। भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष खंडूरी ने बताया कि अब उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन क्यों किया।

कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और अगले ही दिन उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मनीष खंडूरी ने बताया कि उन्होंने बीजेपी क्योंज्वाइन की है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड का कोई विकास कर सकता है तो वो भाजपा है।

मनीष खंडूरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई हैं। मनीष खंडूरी पत्रकार रहे और फिर उन्होंने साल 2018 के मध्य में फेसबुक ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने साल 2019 कांग्रेस ज्वाइन की।

बता दें कि फेसबुक में अपनी भूमिका से पहले मनीष खंडूरी ने कॉग्निजेंट, टर्नर ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम्स, बिस्क्वेयर सिस्टम्स, बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका और बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार के साथ काम किया है। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए।