
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 : महागमा सीट से कांग्रेस की युवा, तेज तर्रार नेता दीपिका पांडे सिंह ने अशोक कुमार को चटाई धूल, शानदार जीत के बाद उठी दीपिका को डिप्टी CM बनाने की मांग
गोड्डा: गोड्डा जिले की महागमा विधानसभा सीट पर रिजल्ट आ गया है। महागामा विधानसभा सीट से कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह ने जीत दर्ज की है। दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा के अशोक कुमार को करीब 18194 वोट से मात दी है। दीपिका पांडेय सिंह और अशोक कुमार के बीच जीत-हार का अंतर काफी बड़ा रहा।
कौन हैं दीपिका पांडे
दीपिका पांडेय सिंह का जन्म रांची में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था. उनकी मां प्रतिभा पांडे भी राजनीति में सक्रिय रही थीं. प्रतिभा कांग्रेस की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं. 22 जून 1976 को जन्मी दीपिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रांची से की. यहीं से सेंट जेवियर्स कॉलेज से 1994-97 में बीएससी की डिग्री हासिल की. उन्होंने एमबीए करने के बाद जमशेदपुर से एलएलबी की भी पढ़ाई पूरी की.
दीपिका की शादी महागामा से चार बार के विधायक अवध बिहारी सिंह के बेटे रत्नेश कुमार सिंह से हुई. अवध बिहारी अविभाजित बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं. दीपिका ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस की युवा शाखा से की. वह झारखंड युवा कांग्रेस में महासचिव के रूप में भी चुनी गईं. आगे चलकर उन्हें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में राष्ट्रीय समिति में शामिल किया गया. 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाया गया. फिर 2018 में उन्हें महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया.
महागामा विधानसभा सीट पर दीपिक ने साल 2019 के चुनाव में महागामा सीट पर दीपिका ने बीजेपी के मजबूत नेता अशोक भगत को हराया था. उन्होंने 12 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर पहली बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया था. बाद में जुलाई में हेमंत सोरेन ने जब तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो महागामा से विधायक दीपिका को मंत्री बनाया गया. वह संथाल परगना से मंत्री बनने वाली पहली महिला नेता बनीं. दीपिका पांडे को कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के करीबी सहयोगियों मे भी शुमार किया जाता है । राहुल की झारखंड मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने मे दीपिका ने भी अहम भूमिका निभाई थी ।
उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी रह चुकी दीपिका पांडेय
उत्तराखंड मे कांग्रेस ने दीपिका पांडे को प्रदेश सह प्रभारी बनाकर भेजा था उन्हे उत्तराखंड मे हुए बीते व्विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी थी दीपिका चुनाव के दौरान कई दिनों उत्तराखभी रहीं लेकिन उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया थाऔर उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि मैंने उत्तराखंड के सह-प्रभारी के राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की सेवा करने का अवसर दिए जाने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया।
महागामा विधानसभा सीट और दीपिका
महागामा में इस बार मुकाबला काफी रोचक रहा । यहां से बीजेपी के अशोक कुमार चुनावी मैदान में थे और कांग्रेस की ओर से दीपिका पांडेय सिंह ने चुनाव लड़ा। बता दें महागामा विधानासभा क्षेत्र गोड्डा जिले का हिस्सा होने के साथ ही गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्सा है। शुरुआत से ही यह इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। 2005 के चुनाव में यहां से भाजपा के अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी उन्होने राजद के अताउर रहमान सिद्दीकी को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने काबिज हुई । कांग्रेस नेता राजेश रंजन ने भाजपा के तत्कालीन विधायक अशोक कुमार को हराया और विधायक बने मगर 2014 के चुनाव में भाजपा के अशोक कुमार ने चुनाव जीतकर वापसी की। और अब 2019 से कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह यहाँ से जीत हासिल कर रहीं हैं और कांग्रेस की झोली मे हर बार 1 सीट की बढ़ोतरी कर रहीं हैं। दीपिका की दूसरी शानदार जीत के बाद अब क्षेत्र की जनता दीपिका को महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर जिमीदारी देने की मांग कर रही है । और कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा भी दीपिका को डिप्टी सीएम बनाने की पुरजोर कोशिश मे लगा है ।