Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पत्नी ने चाकू से की अपने पति की हत्या। पुलिस ने किया पत्नी को गिरफ्तार।

पत्नी ने चाकू से की अपने पति की हत्या। पुलिस ने किया पत्नी को गिरफ्तार।

By on November 13, 2021 0 204 Views

पिथौरागढ़: यहां डीडीहाट क्षेत्र की रहने वाली नीमा ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को कई बात बताई।

17 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि कुन्दन सिंह धामी पुत्र दीवान सिंह धामी, निवासी छनपट्टा डीडीहाट, की दीवार से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक कुन्दन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया।

इस मामले में गुरुवार को मृतक के भाई धन सिंह धामी ने कोतवाली डीडीहाट में तहरीर दी। इसमें उसने कहा कि मृतक कुन्दन सिंह का अपनी पत्नी के साथ अकसर झगड़ा होता। कहा कि उसे पूरा शक है कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी ने की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि आपसी लड़ाई झगड़े में उसने अपने पति पर चाकू से वार कर दिया जिससे गले में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। डर के मारे अपने पति को घर के पास की दीवार से नीचे फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और खून साफ किये हुए कपड़े, बोरा आदि भी बरामद पुलिस ने किये।