Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर बाजपुर में हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर बाजपुर में हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग

By on December 6, 2021 0 254 Views

रामनगर।पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर बाजपुर में हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में रानीखेत रोड लखनपुर चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।उन्होंने कहा कि इतना बडी घटना होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही और गिरफ्तारी न होंना शासन प्रशासन की नाकामी की।उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर रावत धीरेंद्र चौहान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय बिष्ट राजू आर्य लक्की विश्वकर्मा बसंत राणा रामपाल यादव प्रदीप फरस्वान भगत नेगी हर्षवर्धन पांडे हर्षित उपरेती आदि मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी रामनगर के माध्यम से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा। इस दौरान डीसी हरबोला ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर बाजपुर में किए जानलेवा हमले की कांग्रेस घोर भर्त्सना करती हैं। यह हमला उत्तराखंड सरकार एवं शासन प्रशासन की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। जब पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में आमजन की क्या स्थिति होगी सोचनीय है। यह बहुत गंभीर एवं चिंतनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में दोषी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही यशपाल आर्य व संजीव आर्य को सुरक्षा भी प्रदान की जाए अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉक्टर निशांत पपने, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नरेश कालिया, प्रदेश सचिव अनुo विभाग ममता आर्य, सरिता टम्टा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुo विभाग गिरधारी लाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, बाली राम, ताईफ खान, लीलाधर जोशी, किशोर लाल, प्रेम जैन, गोपाल रावत, ओम प्रकाश आर्य वंशी, सेवा दल नगर अध्यक्ष अनुभव बिष्ट, उमाकांत ध्यानी, नवीन सनवाल, मोहम्मद यूसुफ, महेंद्र आर्य, कृपाल रावत, मोहम्मद आसिफ, कैलाश त्रिपाठी, नजाकत अली, पंकज पांडे, जावेद खान, संदीप रावत, आनंद रावत, कुबेर कड़ाकोटि, धीरज आर्य, मोहम्मद शोएब, भुवन चंद्र, चांद खान, विशाल रावत, मोइन खान, आफाक हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, विनय पडलिया आदि मौजूद रहे।